नहाते वक्त पैर फिसलने से तालाब में गिरे युवक की हुई मौत,शव ढूंढने में लगे है गोताखोर
ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

नगर के रोहित कालोनी निवासी 26 वर्षीय गणेश पिता विश्राम गहलोत की नहाते वक्त पैर फिसलने से तालाब में गिरने से मौत हो गई । विदित है कि एजू घोड़े वाले के पास में बने तालाब में नहाने के लिए अक्सर आसपास के रहवासी जाते है । यह युवक भी नहाते वक्त पैर फिसलने से रविवार को 5 बजे गिर गया। आज सोमवार होमगार्ड की गोताखोर टीम सुबह राणापुर पहुंची और करीब 2 घंटे से मशक्कत कर रही हे। लेकिन करीब 2 घंटे की कोशिश के बाद भी शव हाथ नहीं लगा।
