ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन, मालवा न्यूज राणापुर
पुण्य सम्राट राष्ट्र संत आचार्य श्री जयंत सेन सुरीश्वर जी म.सा. के 90 वे जन्मदिवस पर अखिल भारतीय श्री श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर के द्वारा श्री राज राजेंद्र जयंत गोपाल गौशाला में 2 गायों छोड़ जीव दया का कार्य किया गया । साथ ही गायों को गुड़ भी खिलाया गया । इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश नाकोडा, झाबुआ परिषद के प्रदीप संघवी, अनिल रूनवाल,श्री राज राजेंद्र जयंत गोपाल गौशाला के अध्यक्ष हरिओम दवे,श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय जैन श्री संघ अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया,नवयुवक परिषद अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने पुण्य सम्राट के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया। दोनों गायों का पूजन कर गोशाला में भेंट किया । कार्यक्रम का संचालन ललित सालेचा ने किया ।

बुनियादी प्राथमिक विद्यालय में नोट बुक ओर पेन वितरित
पुण्य सम्राट के जन्मदिन के अवसर पर परिषद के द्वारा शा बुनियादी प्राथमिक विद्यालय में बच्चो को एक एक पुस्तक और बाल पेन का वितरण किया गया । इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बच्चो को पुण्य सम्राट के बारे में जानकारी देते हुए लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही । इस कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्री रतनलाल जी नाहर परिवार थे । इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका करुणा वसुनिया,पूर्वा अग्रवाल,टेलर मैडम उपस्थित थे । पुण्य सम्राट के जन्मोत्सव पर सामूहिक सामयिक भी श्री चारित्र आराधना भवन में हुई ।
नवयुवक परिषद का शपथ ग्रहण और गुरु गुणानुवाद
पुण्य सम्राट के जन्मदिन के मंगलमय प्रसंग पर नव गठित श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की स्थानीय शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ के आतिथ्य में संपन्न हुआ । इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ दिलाई । परिषद के नव नियुक्त अध्यक्ष ,सचिव का बहुमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़,मुकेश नाकोडा आदि ने मोती की लड़ियों के साथ शाल ओढ़ाकर किया । इससे पूर्व पुण्य सम्राट को वंदन कर उनके गुणों का बखान किया गया । पुण्य सम्राट के जुड़े सुंदर भक्ति गीत की प्रस्तुति सपना सालेचा और सोनू सालेचा ने दी । ललित जैन ने बताया कि इस अवसर विभिन्न वक्ताओं ने पूज्य आचार्य जयंत सेन सुरीश्वर जी के जीवन से जुड़े अपने अपने अनुभवों और वृतांतो को साझा किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ ने पुण्य सम्राट के वासक्षेप के प्रभाव से जुड़े रोचक वृत्तान्त विस्तार से बताए । स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने दिया । संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने किया आभार कल्पेश जैन ने व्यक्त किया । श्री संघ अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ का श्री संघ की और से बहुमान किया । कार्यक्रम में दिनेश कटारिया,नरेंद्र जैन,पवन नाहर दिलीप सालेचा, दिनेश नाहर, जितेंद्र नाहर, रजनीश नाहर, प्रमोद नाहर, नीलेश सालेचा, हितेश जैन, कमलेश कटारिया,योगेश सालेचा, सुनील नाहर,महिला परिषद की सदस्याएं,आदि उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.