पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरिजी के 90 वे जन्मदिन पर हुए अनेक आयोजन

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरिजी के 90 वे जन्मदिन पर रानापुर में श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्रीसंघ ,श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा अनेक आयोजन किये और जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह पुण्य सम्राट की आरती की गई । जिसके बाद ढोल के साथ मुनिसुव्रत जिनालय से शोभायात्रा निकली, जिसमें गुरुदेव राजेंद्रसुरीजी एवं श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी के चित्र को सजाया गया । पूज्य गुरुवर के चित्र के समक्ष समाज के सभी घरों से अक्षत से गहुली कर श्रीफल चढ़ाये । शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकल कर पुनः श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंची । यहां पर पुण्य सम्राट की आरती लाभार्थी विनोद सालेचा परिवार ने एवं श्री संघ सदस्यों ने की । प्रभावना श्री संघ की और से वितरित की गई । इस अवसर पर श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, वरिष्ठ इंदरमल कटारिया, दिनेश नाहर, नरेंद्र जैन,हितेश जैन,दिलीप सालेचा,राजेंद्र कटारिया, चंद्रशेखर जैन, कमलेश कटारिया, जितेंद्र सालेचा, परिषद अध्यक्ष प्रवीण नाहर, ललित जैन,पवन नाहर ,विमल कटारिया, रजनीश नाहर आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
