ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर 1
मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ,सांसद अनीता चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया की सहमति से झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शाह ने झाबुआ जिले की जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया । जिसमें राणापुर के युवा व्यापारी संदेश सेठिया एवं समाजसेवी मुकेश नागोरी को सदस्य मनोनीत किया है । दोनों ही रानापुर की राजनीति में सक्रिय रूप से अपना समय प्रदान करते है । दोनों के मनोनयन पर नगर के व्यापारियों,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए इनके विकास समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.