दीपक सज्जा एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
श्री राज राजेंद्र जयंतसेनसुरी सहायता बचत योजना के 20 वर्ष पूर्ण होने और 21 वे वर्ष मे प्रवेश पर श्री यतीन्द्र जयंत पाठशाला श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में दीपक व थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे पाठशाला के 15 बच्चो ने आकर्षक दीपक और थाली सज्जा की गई और शाम को मंदिर जी मे आरती की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगी को श्री राज राजेंद्र सहायता बचत योजना की और से पुरुस्कार बाटे गए। प्रतियोगिता की संयोजक पाठशाला की शिक्षक कु नीति और कु मोक्षा व कु तन्वी थी ।
