श्री रतनलाल जैन सेवा सम्राट की उपाधि से अलंकृत

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
अभा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश छाजेड़ ने रानापुर नगर के वरिष्ठ श्री रतनलाल नाहर को उनकी प्रेरणा से परिवार के सदस्यों के द्वारा किए गए सेवा कार्यों, पर्यावरण की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के हेतु मरणोपरांत सेवा सम्राट की उपाधि से अलंकृत किया गया । ये उपाधि श्री रतनलाल जैन के निधन पर आयोजित आत्म श्रेयार्थ जिनेंद्र भक्ति महोत्सव कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ ने उनके परिजनों को सेवा सम्राट उपाधि पत्र भेंट कर दी । विदित हो कि जैन समाज के वरिष्ठ श्री रतनलाल जैन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया । जिनके निधन पर परिवार के द्वारा नगर में 3 दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन किया । महोत्सव में परमात्मा की पूजन और भक्ति आयोजित की गई जिसमें पार्श्व संगीत मंडल के पवन नाहर,जितेंद्र जैन,कमलेश कटारिया ने सुंदर भक्ति गीतो की प्रस्तुति दी । साथ ही उनके निवास पर एक श्रंद्धाजलि सभा आयोजित की गई जिसमें श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ के अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, अग्रवाल समाज के संजय अग्रवाल,संदेश सेठिया, झाबुआ जैन समाज के तेजप्रकाश कोठारी, देपालपुर के सुदर्शन जैन, इंदौर के राजेंद्र चोरड़िया आदि ने अपने शब्दों से श्री जैन के जीवन बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सालेचा ने किया । इस प्रसंग पर श्री रतनलाल जैन परिवार की और से विभिन्न जिन मंदिर और गौशाला में राशि भेंट की गई ।
