ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत तैयार की गई डीपीआर का अनुमोदन कलेक्टर जिला झाबुआ द्वारा किया जाने के पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया द्वारा हितग्राहियों को आवास निर्माण प्रारंभ किए जाने हेतु स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। स्वीकृति पत्र मिलते ही अपने पक्के मकान का सपना संजोए आवास योजना के हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे । इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्षद धन्नालाल गहलोत, उप यंत्री अर्पित हटीला, राजकुमार, पराक्रम राजावत, हरीश बामनिया एन जी ओ अर्जुन चौधरी तथा हितग्राही उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.