बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक 41 फिट के रावण का हुआ दहन
ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप 41 फिट ऊंचे रावण दशानन का दहन दशहरा के पावन अवसर पर दशहरा मैदान में नगर परिषद की अध्यक्षा सुश्री दीपमाला दिलीप सिंह नलवाया ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और नगर जन रावण दहन देखने पहुंचे । रावण दहन के पूर्व आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर नगर परिषद के सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया,दिलीप सिंह नलवाया, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक सहित नगर परिषद के पार्षद, कर्मचारी,नगर के गणमान्य नागरिक ,भाजपा के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।
