ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह जिला झाबुआ द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रतिवर्षानुसार परंपरागत दशहरे पर्व पर शस्त्र पुजन कार्यक्रम के आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये थे जिसके परिपेक्ष्य में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत द्वारा अपने पुलिस स्टाफ के साथ शस्त्र पुजन कार्यक्रम का आयोजन कर दशहरा पर्व पर बुराई से लडकर जीत हासिल करने की प्रेरणा दी गई एवं थाने के अधिकारी / कर्मचारीयो को आधुनिक युग में शस्त्रो के महत्व को विस्तृत से समझाया गया। थाना राणापुर का पुलिस स्टाफ उपनिरीक्षक नीलिमा शर्मा , उपनिरीक्षक भेरुसिंह सोलंकी , उपनिरीक्षक राहुल भिडे , सहायक उपनिरीक्षक हिमांशु चौहान , , प्रधान आरक्षक जितेन्द्र , प्रधान आरक्षक राजु रावत, प्रधान आरक्षक जगतसिहं चौहान , प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गणावा , प्रधान आरक्षक भेरुसिंह , आरक्षक दिनेश , आरक्षक अनिल , आरक्षक प्रदीप , आरक्षक अजमेर , आरक्षक नुरसिहं, आरक्षक एलाम , आरक्षक केरमसिहं उपस्थित रहे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.