सामाजिक महासंघ संगठन ने गरबा मंडलों में पहुँचाया स्वदेशी का संदेश
“घर-घर स्वदेशी, हर-घर स्वदेशी” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न गरबा मंडलों में सामाजिक संगठन द्वारा “घर-घर स्वदेशी, हर-घर स्वदेशी” अभियान का संदेश पहुँचाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग-अलग मंडलों में जाकर श्रद्धालुओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और विदेशी सामान के बहिष्कार के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वदेशी अपनाने से न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त बनेगी। इस अवसर पर गरबा मंडलों में दीपक टेलर, प्रकाश माली, अनंत टेलर, लक्ष्मण माली,यतीन्द्र डोशी, महेश राठौड़, अभिषेक राठौर, अवी सकलेचा, सिद्धार्थ राठौर, पवन राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं ने भी अभियान का समर्थन करते हुए जोरदार नारे लगाए—
👉 “स्वदेशी अपनाओ – देश को मजबूत बनाओ”
👉 “देश की शान बढ़ेगी – जब स्वदेशी चलेगी .... संगठन का कहना है कि आने वाले दिनों में नगर के प्रत्येक मोहल्ले और सार्वजनिक आयोजनों में यह अभियान और व्यापक रूप से चलाया जाएगा।
