गोल्डन फ्यूचर स्कूल में भी गरबा कार्यक्रम का हुआ आयोजन


ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
नगर की शैक्षणिक संस्थाओं में त्यौहारों के समय विभिन्न प्रतियोगिताएं ,सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है । इसी क्रम में गोल्डन फ्यूचर स्कूल रानापुर में भी पारंपरिक त्यौहार नवरात्रि पर गरबा का आयोजन किया गया । जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया । शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों का सहयोग किया ओर प्रेरित भी किया के ऐसे आयोजन में सभी को भाग लेना चाहिए । संस्था की प्राचार्या सोनाली जैन ने बताया कि हम संस्था में इस तरह के आयोजन करते रहते है, जिससे बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाएं बाहर निकल कर मंच तक पहुंचती है ओर ये भी बताया कि शिक्षा के स्तर से भी गोल्डन फ्यूचर हमेशा अव्वल नंबर रहा है इस सत्र से हमने शिक्षा को ओर बेहतर बनाने हेतु कुछ कक्षाओं में लीड एजुकेशन डिजिटल कक्षाएं प्रारंभ की है जिसका रिस्पॉन्स बहुत अच्छा आ रहा है हम आगे भी इसे जारी रखेंगे । अंत में संस्था संचालकों एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली जैन ने रानापुर वासियों को नवरात्रि एवं दशहरे की शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
