ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

सोमवार को श्री राज राजेंद्र पब्लिक हाई स्कूल राणापुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में माता रानी के जयकारों और संगीत की गूंज रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आरती से हुआ। इसके बाद छात्रों ने पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की गरबा प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सजीव एम एस ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.