भगवान परशुरामजी के मंदिर निर्माण का हुआ भूमिपूजन

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
श्री गुरु वशिष्ठ ब्राह्मण समाज राणापुर के द्वारा भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर निर्माण करने हेतु शनिवार को शुभ अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमें आज ब्राह्मण समाज के सभी समाज जन ने एकत्रित होकर भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया । ब्राह्मण समाज के संरक्षक प हरिओम दवे ओर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा समाज जनों को भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग देने का अनुरोध किया । इस भूमि पूजन कार्यक्रम को प श्री ललित दवे ने पूर्ण विधि विधान से संपन्न करवाया । इस भूमि पूजन में श्री पवन दवे ओर उनकी धर्म पत्नी ने पुण्य लाभ अर्जित किया । समाज के सभी लोगों ने मिलकर कर श्री रामायण जी सुंदरकांड का पाठ भी इस शुभ अवसर पर किया । इसमें बड़ी संख्या में समाज जन एकत्रित हुए । झाबुआ ब्राह्मण समाज के कई प्रमुख ब्रह्म देव भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए पधारे । उनका भी राणापुर ब्राह्मण समाज ने आभार प्रकट किया, साथ ही इस भूमि पूजन आयोजन के सम्पन्न होने के बाद समस्त ब्राह्मण समाज ने भोजन प्रसादी ग्रहण की जिसका पुण्य लाभ श्री दिलीप उपाध्याय परिवार ने लिया । बड़े हर्ष उल्लास के साथ ब्राह्मण समाज राणापुर ने इस आयोजन को सफल बनाया और मंदिर निर्माण हेतु लगभग 29 लाख रुपए की राशि की घोषणा ब्राह्मण समाज राणापुर के कई परिवार जन अभी तक कर चुके है । नीलेश दवे ने कार्यक्रम का संचालन किया । एवं सभी ब्राह्मण समाज के लोगों को संकल्प दिलवाया कि मंदिर निर्माण करने हेतु पूरी शक्ति के साथ तन, मन ओर धन का सहयोग करे ।
