भागवत कथा के समापन निकला चल समारोह, नगर परिषद ने किया स्वागत


ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
भागवत सप्ताह के समापन पर रानापुर में एक विशाल चल समारोह निकला । जुलूस में भागवत शास्त्र वाचक पुराणिकों को वाहनों में बिठाया गया । जगह जगह उनका स्वागत किया गया । जुलूस में बड़ी संख्या में नगर के समस्त वैष्णव मंदिरों के अनुयायी पुरुष एवं महिलाएं सनातन धर्म के जयकारे लगाते नाचते झूमते चल रहे थे । कुक्षी के बैंड ,डीजे स्पीकर के साथ युवा खूब थिरके । नगर के चौराहों पर डांडिया के खेला गया । नगर परिषद के द्वारा पुराना बस स्टैंड पर चल समारोह का नप अध्यक्ष दीपमाला दिलीप नलवाया, उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी,सोमसिंह सोलंकी ,दिलीप नलवाया,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक एवं नगर परिषद के पार्षदों के द्वारा फूलों से स्वागत किया गया । चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ अपने अपने मंदिरों में पहुंचा जहां शास्त्र जी को विराजमान किया गया ।
