श्रीमती यश्वी शाह विधायक प्रतिनिधि मनोनीत

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश रांका की सहमति से झाबुआ विधायक श्री विक्रांत भूरिया ने रानापुर महिला इकाई की सक्रिय सदस्य श्रीमती यश्वी नीतेश शाह को रानापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रोगी कल्याण समिति में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । उनकी नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश डामोर,शहर कांग्रेस के डॉ.दिनेश गाहरी,योगी ठेकेदार ,चिकित्सालय की डॉ उषा गेहलोत, डॉ चौहान,जैन समाज के समस्त संघों ने यश्वी शाह को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
