नगर परिषद अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर प्रस्तुत किया विकास कार्यों का ब्यौरा

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
भारत के स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राणापुर नगर के समस्त शासकीय अर्ध शासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया । एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मिठाइयां वितरीत की गई । मुख्य समारोह बस स्टैंड परिसर में संपन्न हुआ, यहां नगर परिषद की अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप नलवाया ने झंडा फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनता और छात्र छात्राओं को अपने संदेश में सुश्री दीपमाला नलवाया ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया । सुश्री दीपमाला नलवाया ने राणापुर को स्वच्छ एवं सुंदर विकासशील नगर बनाने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन संदीप सकलेचा और दीपक टेलर ने किया । आभार नप सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने व्यक्त किया । इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक,भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी,पत्रकार, विभिन्न विभागों के अधिकारी,स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे। मुख्य आयोजन के अलावा नगर की सभी स्कूलों में संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया । अनेक संस्थाओं में सांस्कृतिक आयोजन भी किये गए । कन्या उमावि,सरस्वती ज्ञान मंदिर,श्री राज राजेंद्र पब्लिक स्कूल,गोल्डन फ्यूचर,सरस्वती शिशु मंदिर,यूनिक पब्लिक,विद्या मंदिर ,न्यू वे पब्लिक स्कूल आदि संस्थाओं ने बच्चो को स्वतंत्रता के वीर शहीदों के रूप में सजाकर रैली निकाली। जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भानु भूरिया ने,बी ईओ कार्यालय में बी ईओ राकेश सोनी ने,बीआरसी कार्यालय में बीआरसी ने ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ उषा गेहलोत ने,पुलिस थाने पर टीआई दिनेश रावत ने,सांदीपनी उमावि में प्राचार्य अली ने,कन्या उमावि में प्राचार्य दशमसिंह बघेल ने ध्वजारोहण किया ।
