ब्लॉक कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडावंदन 5 वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान,

ललित जैन,मालवा न्यूज राणापुर
ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष कैलाश डामोर ने स्वतंत्रता की 79 वी वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर सलामी दी।युवा शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस ने विकास खंड के वरिष्ठ 5 कार्यकर्ता डॉ मानक जैन,शंभु सिंह,भूरसिंह , पान सिंग,मानसिंह का साल श्रीफल ओर माला से स्वागत किया।
कांग्रेस के मैदानी कार्यकर्ता योगी ठेकेदार का आज जन्मदिन होने से स्वागत करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेश समीर ओर आभार दिनेश गाहरी ने किया। इस अवसर पर ब्लाक के अनेक कार्यकर्ता,पदाधिकारी,सरपंच पंच उपस्थित थे।

