ब्रेकिंग न्यूज

गाजे-बाजे के साथ लाभार्थी परिवार ने की आगवानी

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

राणापुर में भव्य चातुर्मास चतुर्थ पट्टाधीस आचार्य गुरुवर सुनील सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज का चतुर्मास चल रहा है इस चातुर्मास के दौरान भव्य 98 दिवसीय तप आराधना जिसमें उत्तम वृहद मृदंग मध्य व्रत चल रहा है इस दौरान आठवे उपवास का पारणा 15 अगस्त को हुआ जिसका लाभ चातुर्मास के शांतिनाथ कलश के पुण्यार्जक परिवार अग्रवाल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पवन कुमार मोहनलाल जी अग्रवाल को मिला मंदिर जी से गाजे-बाजे के साथ पूज्य मुनि श्री की अगवानी की गई। लाभार्थी परिवार के द्वारा 15 अगस्त पर पारणे लाभ मिलने पर देश भक्ति की थीम पर सजावट की गई। पारणे के बाद मंदिर जी पहुँचने पर समाजजनों के द्वारा गरबा नृत्य किया गया। ज्ञात रहे मुनि श्री एक उपवास एक पारणा इसी तरह से क्रमबद्ध 9 उपवास तक चलेंगे उसके बाद इसी क्रम से 9 उपवास से वापस नीचे के क्रम में उतरेंगे।

   मुनिश्री का अन्न का त्याग केवल मट्ठा और जल ग्रहण करते 

मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज के वर्ष 2022 में जब हिम्मतनगर में उनका चातुर्मास था वहां पर अन्न त्याग कर दिया था इस बड़े तप के दौरान पारणे मुनि श्री केवल मठ्ठा, जल ही ग्रहण कर रहे है।

सच्चे मन से समर्पित किया एक चावल दाने का दान भी व्यर्थ नही जाता : मुनिश्री

मुनिश्री ने अपने प्रवचन में समाज जनों से कहा दिन भर में एक बार मंदिर जरूर जाना चाहिए स्वाध्याय करना चाहिए मुनि श्री ने कहा सच्चे मन से समर्पित किया गया एक चावल के दाने का दान भी व्यर्थ नहीं जाता है उसका अच्छा फल ही मिलता है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.