ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

राणापुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मोरडुडियां पुलिस चौकी के ग्राम छायनखुर्द में विनेश डामोर के घर में छुपा के रखी 6930 वल्क लीटर शराब का जखीरा पकड़ा । जिसकी कीमत लगभग उन्नीस लाख रुपए बताई गई है । पुलिस ने थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि विनेश डामोर के घर में बड़ी मात्रा में शराब होने की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में पुलिस चौकी प्रभारी पवन भिंडे , कंजवानी चौकी प्रभारी हीरालाल देवरे, कुंदनपुर चौकी प्रभारी और रानापुर पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी के घर रात्रि में छापा मार कर शराब जप्त की गई । पुलिस की इस कारवाई के बीच आरोपी विनेश डामोर फरार हो गया । गौरतलब है कि राणापुर क्षेत्र पिछले कई वर्षों से शराब माफियाओं का एक बड़ा अड्डा बन गया है यहां से गुजरात की बॉर्डर पास होने से आए दिन शराब गुजरात अवैध रूप से भेजी जाती है । पिछले दिनों आबकारी विभाग द्वारा भी कुंदनपुर क्षेत्र के कई गांव में दबिश डालकर बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी थी । लेकिन इन सभी दबिश के पश्चात भी शराब व्यवसाय लगातार फल फूल रहा है । और दबिश के दौरान आरोपी का फरार होना कई प्रश्नचिन्ह खड़े करता है ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.