ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
शनिवार को चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर श्वेतांबर जैन समाज ने विविध धार्मिक आयोजन किए। श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री सुविधिनाथ मंदिर से चैत्य परिपाटी निकाली गई। यह नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इसमें चाँदी की पालकी में जिन प्रतिमा विराजित थी।समाजजनों ने इसके सम्मुख श्रीफल एवं अक्षत से गहुँली की। चैत्य परिपाटी पुनः मंदिर पहुंची। जुलूस में युवाओ ने जयकारे लगाए । दोनों मंदिर में चेत्यवंदन हुआ । मुनिसुव्रत जिनालय में आरती की बोली शशिकांत कटारिया ने एवम मंगल दिवा आरती का लाभ जयप्रकाश सालेचा ने लीया । यहाँ प्रभावना स्वरूप स्वामिवात्सलय का लाभ श्री मोहनलालजी लुनाजी नाहर की स्मृति में (मदनलाल,लखमीचंद, समरथमल,दिनेशचंद्र एवं मनोहरलाल नाहर परिवार)ने लिया । महाविदेह मधुकर धाम में दादावाड़ी में सिद्धाचल दर्शन स्थित शत्रुंजय तीर्थ के पट के समक्ष सामूहिक देववन्दन किये गए। कमलेश कटारिया ने देववंदन विधि करवाई । यहाँ प्रभावना शांतिलाल नानालाल सकलेचा की और से वितरित की गई । अनेक महिलाओ ने पूनम व्रत के उपवास कर प्रभु के समक्ष अपनी सामूहिक क्रियाएं की ।
फोटो

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.