ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
अभा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर के द्वारा पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वरजी की आठवीं वार्षिक पुण्य सप्तमी एवं वर्षीतप की तपस्वी श्रीमती सीमा दिलीप सालेचा की तपस्या के निमित्त रविवार को श्री राज राजेंद्र जयंत गोपाल गौशाला की 280 गायों को 1 दिन का गोग्रास करवाया गया । एवं गलत कार्य के लिए बेची जा रही 1 गाय को खरीदकर अभयदान देते हुए उसे गौशाला में छोड़ा गया । कार्यक्रम के लाभार्थी मोतीलाल सालेचा परिवार थे । इस अवसर पर मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के परिषद अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा,दिनेश नाहर,चंद्रशेखर सालेचा,दिलीप सालेचा,पवन नाहर,योगेश सालेचा,कल्पेश जैन,रजनीश नाहर,शैलेन्द्र जैन,प्रवीण नाहर सहित महिला परिषद की सदस्याएं उपस्थित थी । पुण्य सम्राट की पुण्यतिथि पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में श्री राजेंद्र सुरीश्वर जी की अष्टप्रकारी पूजन महिला परिषद के द्वारा नरेंद्र नाहर,लक्ष्मीचंद नाहर,राजेंद्र कटारिया की और से पढ़ाई गई ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.