ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
श्री यतींद्र जयंत ज्ञान पाठशाला श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर के बालक बालिकाओं द्वारा वर्षीतप की तपस्वी श्रीमती सीमा दिलीप सालेचा की तप अनुमोदना में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चारित्र आराधना भवन में किया गया । नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं के द्वारा स्वयं के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने तपस्वी के स्वागत एवं अनुमोदना का सुंदर आयोजन किया । कार्यक्रम के संयोजक नीति सालेचा, नेहा कटारिया, तनवी जैन,आदि नाहर,दिव्य जैन थे । जबकि संचालन मोक्षा नाहर,हनी कटारिया ने किया । आरव, डीसी, नोमसी, हितास तीर्थ तिथि,लव,मिष्ठी,दृष्टि,याना,सिद्धार्थ,चारवी,कृति,पुण्य,संकल्प,दैविक,नेवी,नव्या, मिटांस,विहान,लक्षित, प्रभव,सृष्टि, मेरुश्री, भवि , आदि बच्चो ने सुंदर प्रस्तुतियां दी । इस अवसर पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया ने भी सभी बच्चों की सराहना की । बच्चो की सुंदर प्रस्तुतियां पर मोतीलाल सालेचा परिवार ने पाठशाला के बच्चो को राशि भेंट की । और बच्चों को प्रोत्साहन गिफ्ट भी दिया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.