ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
नगर के पुराना बस स्टैंड पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर की अगुआई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कांग्रेसी कार्यकर्ता पुतला दहन करने के लिए जैसे ही पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित होने लगे पुलिस के जवान भी पुतला दहन को रोकने के लिए पुराना बस स्टैंड पर अलग-अलग लोकेशन में खड़े हो गए थे लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन कर दिया और भ्रष्ट्राचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।इस अवसर पर कैलाश डामोर ने अपने वक्तव्य में कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार का मुखिया भ्रष्टाचार का सरगना बन चुका हे। सौरभ शर्मा के इतने भयंकर भ्रष्टाचार के बावजूद भी कोर्ट से जमानत मिलना सरकार पर संदेह उत्पन्न करती हैं । श्री डामोर ने कहा कि परिवहन विभाग का एक छोटा सा कर्मचारी करोड़ों का भ्रष्टाचार कर ले उसमें इतनी हिम्मत नहीं ,इसमें सरकार के नुमाइंदों का संरक्षण होना लाजमी है । सौरभ शर्मा की कोर्ट में जमानत इस संदेह की पुष्टि भी करती हे।देश का वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शासन में बेहद चिंताजनक ओर हृदयविदारक होता जा रहा हे। लाखो लोग दो वक्त की रोटी को तलाशने में मोदी के गुजरात जा रहे हे। वहा कमर कसकर काम करने के बाद भी वेतन के लिए भटकना,बच्चों को रोटी के लिए तरसना आम बात हो गई हे। बे लगाम होती हुई महंगाई पर,नौजवान डिग्रियां लेकर सड़को पर घूम रहा हे।पर मोहन सरकार के कानो में जू तक नहीं रेग़ रही हे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला मंत्री सुरेश समीर ने भी अपने संबोधन में कहा कि राज्य परिवहन का एक अदना सा बाबू जो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ था। पुलिस ने लाखो रूपये ओर सोना जप्त किये,मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया लेकिन उसकी जमानत एक बड़े घोटाले को साबित करती हे जिसमें मंत्रियों का सलग्न होना दर्शाता हे। शहर अध्यक्ष दिनेश गाहरी ने मुख्य मंत्री के इस कृत्य की निंदा की । इस अवसर पर विजय शाह,योगी ठेकेदार,अज्जू ठाकुर,विनोद पंचाल,नारायण जैन,नितेश शाह, दिलीप डामोर,दिनेश ढाकनी तलाई, रत्ना भाई अंधारवड,मेहुल डबगर,प्रकाश परमार,गोरधन कुंदनपुर, माधोसिंह ,रनिया सिंगाड़,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.