ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

भाजपा के नगर मंडल की एक बैठक नगर परिषद कार्यालय में हुई।बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल डॉ आंबेडकर जयंती तक के कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।नायक ने उपस्थित सदस्यों को बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संसोधन विधेयक ,एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते है।बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराने ,सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।बूथ पर कार्यकर्ताओं को एकत्र होकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाना है।7 से 13 अप्रैल के बीच पदाधिकारियो को गांव /बस्ती चलो अभियान में भाग लेना है।डॉ आंबेडकर जयंती पर अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजन होगा।इसमें अजजा बस्ती के लोग भी शामिल होंगे।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया,उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र उपाध्याय व रामेश्वर नायक ने भी मार्गदर्शन दिया।बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया, पार्षद राजू ठाकुर,सुरेश वागुल, रौनक सोनी,मनीष छिपाणी, दिनेश आसरमा,कांतिलाल प्रजापत, बाबूभाई, दलसुख गेहलोत, जगदीश प्रजापत,भाजयुमो अध्यक्ष विश्वास जैन,अविनाश पंड्या,जयु तुवरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आभार मंडल महामंत्री संचित कटारिया ने माना।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.