सेवानिवृति पर आयोजित किया विदाई समारोह

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बन के उच्च श्रेणी शिक्षक श्री विजय कुमार जैन अपनी 40 वर्षों की सेवा के पश्चात सेवानिवृत हो गए । इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार के द्वारा श्री विजय कुमार जैन का उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मान किया गया । विदाई समारोह के इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य मनीष पवार ने उद्बोधन में कहा कि जो जो भी शासकीय कर्मचारी है उसको एक उम्र के पश्चात सेवानिवृत्ति मिल जाती है ,लेकिन उनके सेवाकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाता है । इसी तरह श्री विजय कुमार जैन ने भी अपने अपने सेवा काल में पूर्ण निष्ठा से संस्था के प्रति और बच्चों के प्रति समर्पित होकर हमेशा ईमानदारी से कर्तव्य पालन किया जो हमेशा यादगार रहेगा । इस अवसर पर संस्था की ओर से विजय कुमार जैन का शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर बहुमन किया गया और उन्हें इस सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई इसअवसर पर संस्था के श्री नवल सिंह सिंगाड़ बसंत भूरिया लाल सिंह अजनार संकुल के दिलीप जैन अरविंद मोगरा प्रदीप सोलंकी रंजना राठौर मंजुला सोलंकी पलासिया मैडम रीना बामनिया पांचाल मैडम रमेश बामणिया सुभाष जमरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे । अंत में विजय कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे संस्था के सभी स्टाफ और वरिष्ठ जनों का मुझे हमेशा सहयोग और प्रेम मिलता रहा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी हमेशा सहयोग प्रदान किया उन सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं ।
