ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

वर्ष प्रतिपदा एवं नववर्ष पर राणापुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शाखाओं का वार्षिक उत्सव के रूप में शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आयोजित किया। शारीरिक कार्यक्रम की तैयारी पिछले दो माह से अपनी शाखाओं पर किया जा रहा जिसका भव्य प्रकटीकरण राणापुर की मातृशक्ति, सज्जन शक्ति, वरिष्ठजन और पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार जी जन्म जयंती पर आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया तत पश्चात ध्वजारोहण किया।
शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम में युवाओं ने किया प्रदर्शन

उसके बाद शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम हुए जिसमें घोष बेंड भारतीय रचनाओं का युवाओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, दंड संचालन व्यवसाय शाखा, संघ की सामुहिक समता, श्रीकृष्ण की लीला आधारित पिरामिड, बाल शाखा के नन्हे स्वयंसेवकों द्वारा आज्ञाओं का अनुकरण करते हुए शानदार लहर समता और नगर के किशोर एवं युवाओ द्वारा सभी में जोश भर देने वाला नियुद्ध कराते का शानदार प्रदर्शन किया गया। शारीरिक कार्यक्रम के बाद बौद्धिक कार्यक्रमों अमृतवचन, मंत्रमुग्ध कर देने वाला सहगान हुआ फिर वक्ता जिला प्रचारक जी द्वारा संघ की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए समाज से पंच परिवर्तन – कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन, सामाजिक समरसता अपने जीवन में कैसे उतारे जाए बताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पुज्य साध्वी संध्या बहन जी द्वारा की गयी।
कार्यक्रम में नगर के सभी समाज का प्रतिनिधित्व करते बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ, सज्जन, मातृशक्ति, युवा कार्यक्रम देखने उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.