ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के राणापुर आगमन पर आनंद विहार में नगर परिषद राणापुर एवं नगर की जनता की और से उनका पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया । नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला दिलीप नलवाया ,उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी, नगर परिषद के पार्षद गण एवं नगर के वरिष्ठ श्री मनोहर सेठिया छगनलाल प्रजापत मांगीलाल दुर्गेश्वर, दिनेश राठौर, मुकेश नागोरी, कांतिलाल प्रजापत,महा शक्ति महिला मंडल की यश्वी शाह,प्रीति सेठिया,मनीषा चिंचानी,रेखा कटारिया आदि नगर जनों ने सुश्री निर्मला भूरिया से राणापुर नगर की पेयजल समस्या को दूर करने हेतु मां नर्मदा जल योजना को राणापुर से जोड़ने का मांग पत्र देते हुए सभी नगर जनों ने पुरजोर से मंत्री सुश्री भूरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया से राणापुर की इस पेयजल समस्या को हल करवाने की मांग की । नगरजनों की मांग पर महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आपकी जल समस्या से मैं मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाऊंगी और संबंधित विभाग को आपका आवेदन पहुंचा कर नर्मदा का पानी राणापुर को मिले यह हर संभव प्रयास करूंगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.