ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर

नगर परिषद राणापुर के द्वारा कायाकल्प 2.0 योजना अंतर्गत विभिन्न वार्डों के सीसी रोड के निर्माण हेतु शनिवार को लगभग 50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के मुख्य आतिथ्य में तथा नगर परिषद रानापुर की अध्यक्षा सुश्री दीपमाला नलवाया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जोबट नाके के शंकर मंदिर प्रांगण में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में सुश्री निर्मला भूरिया ने गैती चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अजजा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया ,पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष द्वय लक्ष्मण नायक,मनोहर सेठिया,सोमसिंह सोलंकी, राजेंद्र उपाध्याय,छगनलाल प्रजापत,नप उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी,भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक,रामेश्वर नायक, कांतिलाल प्रजापत,कीर्तिश राठौड़,दिनेश राठौड़,संचित कटारिया,पार्षद राजू ठाकुर, कनु प्रजापत,दिलीप डामोर,सुरेश बागुल,रीना सकलेचा नप के सीएमओ श्री संजय पाटीदार,इंजीनियर अर्पित हटीला व नप के कर्मचारियों सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्षद पति उपस्थित थे ।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
वार्ड क्र. 01मे गाहरी डुंगरा से झाबुआ नाके तक सी.सी. रोड़ रिन्युवल कार्य 11.22 लाख,वार्ड क. 05 प्रताप गली में पवन अग्रवाल के मकान से चन्द्रशेखर आजाद मार्ग तक सी.सी. रोड रिन्युवल काय 11.4 लाख, वार्ड क. 01 जनपद पंचायत से झाबुआ जोबट रोड तक सी.सी. रोड़ रिन्युवल कार्य 13.46 लाख ,वार्ड क. 14 शंकर मंदिर से जोबट झाबुआ मार्ग तक सी.सी. रोड़ रिन्युवल काय 6.75 लाख,वार्ड क. 14 डामोर फलिया से जोबट झाबुआ मार्ग तक सी.सी. रोड़ रिन्युवल काय 6.21लाख

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.