भगोरीया में बैचने हेतु खेत में छुपा कर रखी थी अवैध शराब. राणापुर पुलिस ने पकडकर की बडी कार्यवाही

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में मुखबीर की सुचना मिली की थाना राणापुर क्षेत्र के ग्राम ढोल्यावाड बड़ा फलिया में मक्का की कडब (चारा) में अवैध शराब भगौरिया में बैचने हेतु छुपा रखी थी , थाना राणापुर की पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी हरमल पिता सुमजी भाबोर उम्र 34 साल निवासी ग्राम ढोल्यावाड के घर के समाने मक्का की कडब से माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 90 पेटीया जो करीब 1080 बल्क लीटर कीमती 2,80,800 रुपये विधीवत् जप्त कर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त मश्रुकाः– 1. माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 90 पेटिया जिसमें कुल 1080 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत 2,80,800 रुपये
नाम आरोपी- हरमल पिता सुमजी भाबोर उम्र 34 साल निवासी ग्राम ढोल्यावाड
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , सहायक उप निरीक्षक पवन भिण्डे , सहायक उपनिरीक्षक जवसिहं बिलवाल , प्रधान आरक्षक 119 जितेन्द्र , आरक्षक 607 दिनेश , आरक्षक 271 मुकेश , आरक्षक 593 पानसिहं , आरक्षक 421 गरासिहं , आरक्षक 615 एलामसिहं, आरक्षक 196 अजमेर एवं आरक्षक 109 दिनेश का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
