पत्रकार संघ ने कथावाचक का किया बहुमान

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
नगर के छायन क्षेत्र में स्थापित श्री शलारेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा हे। व्यासधिराज के रूप में श्री जेमिनी जी कथा के महत्व को अपनी सरल वाणी में सुनकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर रहे हे।
राणापुर पत्रकार संघ की ओर से व्यासपीठ ओर पोथी पूजन कर कथा वाचक का साल श्रीफल ओर माला से सम्मान किया। पत्रकार कमलेश नाहर ,गणेश पोरवाल,मनोहर सोनी,पंकज जागेटिया,अनिल जैन, सुरेश समीर उपस्थित थे। कमलेश नायक ने सभी पत्रकारों का आभार माना।
