राणापुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते वाहन और शराब पकड़ी

ललित जैन,मालवा न्यूज रानापुर
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी कंजावानी की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में मुखबीर की सुचना मिली की थाना राणापुर क्षेत्र के वगई रोड गिट्टी खदान के पास ग्राम मदनकुई में एक तुफान जीप जिसका वाहन क्रमांक GJ-03-BA-9328 में अग्रेजी शराब बीयर की पेटीयां भर कर ले जा रहा है, जिसको घेरबंदी कर धरपकड की गई उक्त तुफान वाहन में माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 76 पेटीया जो करीब 912 बल्क लीटर कीमती 2,37,120 रुपये एवं एक तुफान वाहन क्रमांक GJ-03-BA-9328 कीमती 10,00,000 रुपये कुल सम्पुर्ण कीमती 12,37,120 रुपये का मश्रुका आरोपी दिलीप पिता सवला अजनार उम्र 22 साल निवासी कोरियापान थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर जिला अलिराजपुर के कब्जे से विधीवत् जप्त कर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त मश्रुकाः- 1. माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 76 पेटिया जिसमें कुल 912 बल्क लीटर शराब जिसकी किमत 2,37,120 रुपये
2. तुफान जीप वाहन क्रमांक GJ-03-BA-9328 किमत 10,00,000 रुपये
नाम आरोपी- दिलीप पिता सवला अजनार उम्र 22 साल निवासी कोरियापान थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर जिला अलिराजपुर
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी कंजावानी , सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं भुरिया ,प्र धान आरक्षक 335 राजेन्द्र गणावा , आरक्षक 607 दिनेश , आरक्षक 691 सोहन , आरक्षक 671 शिवा , आरक्षक 196 अजमेर एवं आरक्षक 379 विजय का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
