6माह पूर्व चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ कर मालिक के सुपर्द किया
,

मालवा न्यूज रानापुर
6 माह पूर्व स्टेशनरी की दुकान से चोरी हुआ मोबाइल रानापुर पुलिस ने साइबर शाखा के सहयोग से ढूंढ कर जप्त किया और मोबाइल मालिक को सुपर्द कर दिया । पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में मोबाइल चोरों के खिलाफ छेड़े अभियान में रानापुर पुलिस थाना प्रभारी दिनेश रावत और उनकी टीम को एक सफलता मिली । छह माह पूर्व मिलीश ललित जैन की स्टेशनरी दुकान से चोरी हुए मोबाइल को साइबर शाखा के सहयोग से ढूंढ निकाला । और मोबाइल मालिक ललित जैन को सुपर्द किया । मोबाइल मिलने पर ललित जैन ने भी पुलिस अधीक्षक शुक्ल जी एवं राणापुर पुलिस ओर साइबर सेल का आभार माना । राणापुर टी आई दिनेश रावत ने बताया कि अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
