ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन,मालवा न्यूज राणापुर
शनिवार को दोपहर को झाबुआ नाके पर चाइनीज धागे से एक युवक का गला कट जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पतंग ओर धागे विक्रेताओं के यहां जांच की । जिसमें एक व्यापारी के यहां से चाइनीज धागे के 2 रोल बरामद किए । उक्त जानकारी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुल्क के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.01.2025 को विश्वसनीय मुखबीर की पर कस्बा राणापुर के सोनी गली से एक पतंग व्यापारी के कब्जे से चाईना धागे की दो बंडल किमती 400 रुपये की जप्ति की गई एवं आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 009/2025 धारा 223 बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
कुल जप्त मश्रुकाः– चाईना धागे की दो बंडल किमती 400 रुपये

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.