ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
शनिवार को दोपहर में चाइना धागे से आदि बजाज ऑटोमोबाइल्स के कर्मचारी मालीपुरा निवासी पंकज माली का गला कट गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज अपने घर से खाना खाकर पुनः शोरूम पर जा रहे थे कि झाबुआ नाके पर चाइना धागे से उड़ रही पतंग कट कर उसका धागा उनके गले की चीरता हुआ निकल गया । गले से खून की धारा बह निकली । आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया । जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था । गौरतलब है कि चाइना धागे पर जिला प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है । नगर परिषद द्वारा इस आशय की जानकारी लोगों को देते हुए 2 सप्ताह से मुनादी करवाई जा रही है। इसका उपयोग एवं विक्रय करने पर सजा एवं जुर्माना का प्रावधान भी है । इसके बावजूद अपनी एवं दूसरों की जान जोखिम में डालते हुए इस चाइना धागे का उपयोग छोटे से लेकर बड़े सभी करते देखे जा रहे है । जनता ने प्रशासन से दुकानों का औचक निरीक्षण करने की मांग की । ताकि इसके विक्रय को रोका जा सके ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.