राणापुर पुलिस ने पकड़ी 2 गाड़ी अवैध शराब,कार्यवाही जारी

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
राणापुर पुलिस ने शनिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर राणापुर थाना क्षेत्र के सोतीया जालम गुजरात बार्डर के समीप से अवैध शराब से भरी 2 गाड़ियों को पकड़ा । टीआई दिनेश रावत ने बताया कि कार्यवाही जारी है मात्रा की जानकारी प्रेस नोट जारी कर दी जावेगी । दोनों गाड़ियों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है ।
