पोती के तप की अनुमोदना में श्री महावीर जन्मोत्सव प्रसंग में पर श्री संघ को भेट किया चांदी का पालना

ललित जैन ,राणापुर
पर्यूषण पर्व के पांचवें दिवस आचार्य नित्यसेन जी की आज्ञानुवर्ती साध्वी चारित्र कला श्री जी की प्रेरणा से साध्वी देशनानिधि एवम साध्वी अरहमनिधि श्री जी की निश्रा में पर्युषण पर्व में तपस्या रत कु वेदी हितेश जैन के तप की अनुमोदना में श्री नरेंद्र रतनलाल जैन परिवार ने श्री मुनिसुव्रत जिनालय में भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अनुपम अवसर पर चांदी का पालना श्री संघ को भेट किया । चांदी का पालना पूरे श्री संघ के साथ सिर पर रख मंदिर जी में विराजमान किया । श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया ने पूरे श्री संघ की और से कु वेदी के तप की सुख शाता पूछते हुए लाभार्थी परिवार के इस पुनीत कार्य की खूब खूब अनुमोदना की । राणापुर नगर में साध्वी अरहम निधि श्रीजी एवम साध्वी देशना निधि श्रीजी की निश्रा में पर्युषण पर्व पर पूरे सकल श्री संघ में धर्ममय वातावरण बना हुआ है । दोनो साध्वी जी की निश्रा में तपस्या भी जारी है जिसमे आज धर्मेश प्रवीण जी कटारिया के 5 उपवासके,श्रीमती मधु बेन मंगल जी मेहता के 5 उपवास,श्रीमती नंदा जी नीलेश जी कटारिया के 5 उपवास, कु वेदी हितेश जी नाहर के 5 उपवास चल रहे है ।
