ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर ललित जैन

श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेंद्र जयंतसेन सूरी सहायता बचत योजना का 19 वे वर्ष मे प्रवेश पर गुड़ी पड़वा नववर्ष पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।उक्त सहायता योजना के 68 सदस्य है । जेसे नवकार महामंत्र के 68 अक्षर है । संचालक मंडल ने बताया की प्रत्येक सदस्य को अपने निजी कार्यों के लिए ऋण प्रदान किया जाता है । जिससे समाज के प्रत्येक सदस्य की प्रगति हो। उस उद्देश्य से इस योजना को आरम्भ किया गया । इस योजना से समाज के प्रत्येक सदस्य को धार्मिक यात्रा भी करवाई जाती है । और प्रति वर्ष सदस्यों को बोनस वितरण किया जाता है ।साथ ही आकस्मिक सहायता भी समाज के व्यक्ति को की जाती है ।
इस योजना का संचालन दिलीप सालेचा द्वारा किया जा रहा है । संचालक मंडल भी है जिसमे चन्द्रसेन कटारिया, दिलीप सालेचा, जितेंद्र कटारिया, जितेंद्र नाहर,प्रीयंक कटारिया, अमित कटारिया बबलू,विजय कोठारी, वीरेंद्र नाहर, जितेंद्र नाहर, प्रकाश सालेचा सदस्य है । मिलन समारोह में श्रीसंघ वरिष्ठ रमनलाल कटारिया,इंदरमल कटारिया ,मनोहर नाहर, दिनेश नाहर, विनय कटारिया, पंकज कटारिया, हितेश जैन,विमल कटारिया, परिषद अध्यक्ष जीतेन्द्र सालेचा आदि उपस्थित रहे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.