ब्रेकिंग न्यूज


मालवा न्यूज रानापुर ललित जैन
वर्ष प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष, के पावन पर्व पर आदिवासी पटेलिया समाज राणापुर द्वारा 9 वी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया ।पटेलिया समाज अपनी पारम्परिक वेश भूषा में वही महिला एक जेसी चुनरी साड़ी पहने हाथों मे चुनरी लेकर चल रही थी । कलश लिए अनेक बालिकाएं चल रही थी । पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ पुरुष आगे चल रहे थे । गुरुजी श्री रस्मी कांत भट्ट बग्गी पर सवार थे । श्री कृष्ण गार्डन राणापुर में माताजी की चुनरी का पूजन एवं संतों के आशीर्वाद के बादविशाल शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में युवा नाचते झूमते चल रहे थे । जो प्रमुख मार्गों से होती हुई कालिका माता मंदिर पर पहुंची । यहां माताजी को चुनरी चढ़ाई गई । एवं आरती प्रसादी के बाद भंडारा किया गया । जिसमें हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की । सभी भक्तों का नगर परिषद के अध्यक्ष सहित अनेक पार्षदो एवम विधायक विक्रांत भूरिया सहित राणापुर नगर वासियों द्वारा भी शानदार स्वागत किया गया!

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.