रानापुर भाजपा मंडल को मिला ये नया अध्यक्ष =============== अध्यक्ष बनने के बाद रखा ये लक्ष्य ,,,



मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
मालवा न्यूज रानापुर के द्वारा 1 सप्ताह पूर्व राणापुर नगर के भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद 10 माह से रिक्त होने बारे में खबर प्रकाशित की गई थी । उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के प्रस्ताव पर भारतीय जनता पार्टी के राणापुर नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर नगर के युवा लाला गाहरी को नियुक्त किया । उक्त आशय का एक पत्र मप्र के भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी ने जारी कर इसकी जानकारी दी । लाला गाहरी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ,मित्रो पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर खुशियां व्यक्त करते हुए लाला गाहरी को फूल मालाओं से लाद दिया । पुराना बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने गाहरी बधाई देते हुएं मिठाई खिलाई । लाला गाहरी ने मालवा न्यूज को बताया की अध्यक्ष बनने के पश्चात मेरा पहला लक्ष्य राणापुर मंडल से लोकसभा चुनाव में बड़ी लीड दिलवाना है । इसके लिए वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सभी युवा कार्यकर्ताओं को साथ में जोड़कर काम करूंगा । इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर सेठिया,छगनलाल प्रजापत,नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, दिलीप नलवाया,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय,रामेश्वर नायक,संचित कटारिया,पार्षद राजू परिहार, कनु प्रजापत, मुकेश नागोरी,सुरेश पंचाल,पार्षद रौनक सोनी,कांति प्रजापत,दिनेश राठौड़,कुंदनपुर मंडल के अध्यक्ष भारतसिंह मेड़ा,मांगीलालं गाहरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
