महाशक्ति महिला मंडल का बड़ा आयोजन ================== निः स्वार्थ सेवा दे रही महिलाओ का किया सम्मान
नगर में पार्क बनाने के लिए नप अध्यक्ष से की मांग



मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर की महाशक्ति महिला मंडल ने एक बड़ा आयोजन किया ।एक उड़ान होंसलो की’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर की महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थानीय ऋषभश्री गार्डन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीएमओ डॉक्टर उषा गेहलोत, शिक्षाविद किरण शर्मा, डॉक्टर चारुलाता दवे, नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया व नीता घूमरे थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां भारती व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की ।अतिथियों का स्वागत भाषण देते हुए मंडल की यशवी शाह ने महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी ।अतिथियों का स्वागत स्त्री शक्ति के प्रतीक पौधे कोलीयस व श्रीफल से ग्रुप की सदस्यों ने किया ।स्वागत गीत सोनू सालेचा,नेहा नाहर,रेखा कटारिया व प्रियंका सालेचा द्वारा प्रस्तुत किया गया ।अपने उद्बोधन में किरण शर्मा ने राणापुर में महिलाओं की गतिविधियों पर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस तरह से संगठित होकर महिलाएं अच्छे काम कर रही हैं ।महाशक्ति महिला मंडल इसी तरह सक्रिय रहकर समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करें ।डॉक्टर चारुलाता दवे ने कहा कि महिलाओं पर परिवार की अहम जिम्मेदारी होती है ।उन्हें अपने बच्चों के साथ कनेक्टिविटी बनाए रखकर उनकी समस्याओं को जानकर उसका समाधान करना चाहिए। साथ ही जिम्मेदारियां के निर्वहन के साथ अपने भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधान आचार्य नीता घूमरे ने कहा कि वह अपनी संस्था में बालिका शिक्षा पर प्रति सप्ताह विशेष क्लास ले रही हैं। उनके विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों के अनुरूप शिक्षा देकर बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना भी विकसित की जा रही है ।सीबीएमओ डॉक्टर उषा गहलोत ने कहा कि महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनदेखा नहीं करना चाहिए। उसका तुरंत उपचार करा कर स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए ।साथ ही उन्होंने महिलाओं को राजयोग, ध्यान प्राणायाम आदि के माध्यम से सेहतमंद रहने काआग्रह भी किया। नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने कहा कि नगर में महाशक्ति महिला मंडल लगातार अच्छे काम कर रहा है ।मंडल के किसी भी आयोजन में हर तरह के सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार रहेगी। नगर में 1व्यवस्थित पार्क की मांग मंडल की ओर से रखी गई जिस पर नलवाया ने कहा कि वह परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को रखकर जल्द ही नगर को एक पार्क की सौगात देने का प्रयास करेगी । कार्यक्रम में नगर की वरिष्ठ महिला समाजसेवी रमाकांता माहेश्वरी का भी अभिनंदन किया गया।वैष्णव मंदिरों में भगवान की सुंदर पोशाक तैयार कर रही वरिष्ठ महिला शांता पोरवाल का सम्मान किया गया।शिशु मंदिर में सेवा दे रही सेविका को ग्रुप की ओर से सीलिंग फेन भेंट किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक प्रतियोगिता रखी गई थी ।जिसमें बालिका जन्म- शिक्षा- विवाह पर एक नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें एकल में रुचि शाह प्रथम , द्वितीय अनीता बांठिया एंड ग्रुप रहा। तीसरे स्थान पर अभिज्ञा जोशी ग्रुप व धरा चिचाणी रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक पदमा सेठ व महेश्वरी त्रिवेदी थे।
कार्यक्रम का संचालन विनीता नाहर ,कनिष्का अग्रवाल ,टीना अग्रवाल व अन्य ने किया आभार वैशाली अग्रवाल ने माना।
