संत रविदास जयंती पर नगर में हुए यह आयोजन,,, विधायक,नप अध्यक्ष सहित ये पहुंचे आयोजन में,,,


मालवा न्यूज राणापुर (ललित जैन)
संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर राणापुर में उनके अनुयायियों ने दिनभर विभिन्न आयोजन कर उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया । सुबह संत श्री रविदास जी की आरती हुई । आरती के पश्चात विशाल चल समारोह रोहित कॉलोनी से नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला गया । चौराहों पर गरबा किया गया धूमधाम से नाचते हुए पूज्य संत श्री का जन्मोत्सव मनाया । शाम को भंडारा भजन कीर्तन आदि आयोजन भी किए गए । संत श्री रविदास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के विधायक विक्रांत भूरिया नगर परिषद के अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया भाजपा नेता दिलीप नलवाया, नगर परिषद के सीएमओ संजय पाटीदार वार्ड के पार्षद धन्नालाल गहलोत नटवरलाल गहलोत ने भी संत श्री रविदास जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत श्री का आशीर्वाद लिया । संपूर्ण कार्यक्रम में कालू गहलोत दर्शन गहलोत कैलाश गहलोत लक्ष्मण मकवाना दिलीप मकवाना भारत गहलोत कन्हैया लाल रतन सिंह गहलोत आदि अनेक समाज के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया ।
