ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

प्राचीन भेरुवडला मन्दिर ग्राम पंचायत भूरिमाटी में सी सी रोड़ का भूमिपुजन किया।मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया थे।अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला भूरिया ने की।उल्लेखनीय हैं कि भेरुवडला स्थित भेरू मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है।यहाँ गुजरात व राजस्थान से भी श्रद्धालुओं का आना जाना चलता रहता है।यहाँ तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड़ वर्षो से कच्ची है।ऊबड़ खाबड़ व पथरीली सड़क पर बहुत परेशानी आती थी।पूर्व में केंद्रीय व राज्यमंत्री रहते हुए कांतिलाल भूरिया से ,पूर्व सांसद जीएस डामोर,विधायको से इस सड़क को पक्की बनाने की मांग की गई थी।लेकिन सड़क कच्ची ही रही।ग्राम पंचायत भूरिमाटी की युवा सरपंच रमीला जुवानसिंह वसुनिया ने इसके लिए प्रयास किये जिस पर उन्हें जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया का भी साथ मिल गया ।अब यहाँ पक्की सड़क बन जाएगी जिससे श्रद्धालुओं को देवस्थान तक आने जाने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया ने सरपँच से कहा कि निर्माण कार्य जल्दी से पूरा कराए।भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने बताया कि इस प्रसिद्ध स्थान को शासन की देवस्थान विकास योजना में शामिल किया गया है।जिससे यहां अन्य विकास कार्य भी कराए जा सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक राजेन्द्र उपाध्याय , मण्डल अध्यक्ष कमलेश नायक ,मंडल महामंत्री संचित कटारिया, राजू ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष कमलेश नाहर,अरुण राठौड़,जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सोलंकी जनपद पंचायत सदस्य संगीता राकेश सोलंकी,,पिछड़ा मोर्चा जिला महामन्त्री दिनेश राठौड़,नगर परिषद के पार्षदगण रौनक सोनी ,सुरेश वागुल,नितिन राठौड़,मांगीलाल गाहरी, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया,युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वास जैन,अविनाश पंड्या,शुभम तुवरिया ,
मीडिया प्रभारी तेजा गाहरी,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएस मवासे ,सहायक दिलीप चंदेल सहित अनेक नागरिक गण उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.