ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर

दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर मेँ विशेषज्ञ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । जिसमे स्त्री रोग, शिशु रोग, एमडी मेडिसीन, जनरल सर्जन, हड्डी रोग, क्षय रोग, नेत्र रोग, दंत रोग इत्यादि विशेषज्ञ के द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं । किशोरी बालिकाओं को माहवारी एवं स्वच्छता पर परामर्श प्रदान किया । इस दौरान शिविर का निरीक्षण एसडीएम श्री भास्कर गाचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आर आर खन्ना के द्वारा किया गया । शिविर मे 106 गर्भवती माताओ एवं 1134 अन्य महिलाओ/पुरुषो/ बच्चो को सेवाएं प्रदान की गईं ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.