छात्रों ने महापुरुषों के रूप धारण कर निकाली रैली,स्कूली बैंड की ताल के साथ किया कदमताल





ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
राणापुर नगर के समस्त निजी विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा वंदन के साथ विविध आयोजन किए गए । राज राजेंद्र पब्लिक स्कूल,गोल्डन फ्यूचर बैंड की ताल के साथ परेड आकर्षण का केंद्र रही । न्यू वे,यूनिक और सरस्वती ज्ञान मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन हुए । सरस्वती ज्ञान मंदिर की फौजी ड्रेस और शिशु मंदिर ,राज राजेंद्र के महापुरुषों के रूप धारण किए बच्चों की खूब प्रशंसा मिली । नगर के न्यू वे पब्लिक स्कूल आशीष सोनी ने,श्री राजराजेंद्र पब्लिक स्कूल में मैनेजिंग ट्रस्टी मनीष कटारिया ने,गोल्डन फ्यूचर में प्रिंसिपल सोनाली जैन ने,सरस्वती ज्ञान मंदिर में संस्था प्रमुख मनोज त्रिपाठी ने,गुरुकुल स्कूल में प्रधानाध्यापक मुकेश डामोर ने,निजानंद पब्लिक स्कूल में संस्था प्रमुख अनिल भूरिया ने,सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी ने,विद्या मंदिर में हरिओम दवे ने,यूनिक पब्लिक स्कूल में संस्था प्रमुख गोपाल पंड्या ने,स्वामी नारायण स्कूल में रामचंद्र चौधरी ने झंडा फहराया।
