ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
युग प्रभावक आचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद जयंतसेन सुरीश्वरजी की 100 वी (शताब्दी) मासिक पुण्य तिथि विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। तरुण परिषद के राष्ट्रीय सदस्य अवि सकलेचा ने बताया कि राणापुर श्रीसंघ पर दिव्य कृपा बरसाने वाले एवं हमारे भगवान रूप पुण्य सम्राट की पुण्य तिथि पर 6 दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया । जिसमें जोधपुर के डाक्टरों ने प्राकृतिक चिकित्सा से अनेक रोगों का इलाज किया। शिविर में छगनलाल प्रजापत,हसमुख सोनी,लक्ष्मीकांत शर्मा,संजय अग्रवाल,अर्पित राठी,लिलेश हरसोला,नितेश शाह,आदि का सराहनीय सहयोग रहा । तपोनिष्ठ दिगम्बर मुनिराज श्री सुमंत्रसागर जी महाराज भी शिविर में पधारे तथा आयोजन की सराहना की। करीब 35 कुष्ठ रोगियों को करुणा सदन में पारा निवासी श्री माणकलाल जी भंडारी की स्मृति में धर्मपत्नी ज्योति भंडारी परिवार द्वारा भोजन कराया गया।दोपहर में आरती की गई जिसमें अध्यक्ष दिलीप सकलेचा,सचिव प्रदीप भंसाली, सीमधर राजेंद्र जयंत धाम के ट्रस्टी राजेंद्र सियाल,सुरेश समीर,नेहा भंसाली,यश्वी शाह,डाली छिपानी एवं डाक्टरों ने लाभ लिया । शिविर में 35 लोगों ने अपना उपचार कराया। समापन पर अवि सकलेचा,ईशान भंसाली ने सहयोगियों ओर डाक्टरों का सम्मान किया। शिविर का संयोजन करने वाले वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश समीर का भी स्वागत किया गया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.