मंत्रीजी ने नर्मदा का जल राणापुर को नहीं मिलने का जताया दुःख, लाने के लिए दिया आश्वासन

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
राणापुर नगर को नर्मदा का जल मिले इसके लिए आपके हर प्रयास में मै साथ खड़ा रहूंगा।मेरा भी यही दुःख है कि राणापुर के लोगो को अभी तक नर्मदा का जल नही मिल पाया।उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कही।मंत्री चौहान से नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया के नेतृत्व में नगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिषद कार्यालय में मुलाकात की।मंत्री चौहान झाबुआ से आलीराजपुर जाते समय यहां नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे।नगर जनों की ओर से अध्यक्ष दीपमाला ने मंत्री चौहान व पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे का पुष्पहार से स्वागत किया।पेंशनर संघ की ओर से मांगीलाल दुर्गेश्वर ने मंत्री चौहान का स्वागत किया।संचालन करते हुए
कमलेश नाहर ने कहा कि नगर में विगत कई वर्षों से जलसंकट की स्थिति बन रही है।धीरे धीरे यह विकराल रूप लेती जा रही हैं।पूर्व में भी कई बार जलसंकट से निपटने के लिए नर्मदा का पानी राणापुर तक लाने की मांग हर मंच पर रखी गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है।नाहर ने नगर से होकर गुजर रहे भाभरा मार्ग का बायपास बनाने की मांग भी रखी।पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने कहा कि नगर की जलसंकट की गम्भीर समस्याके निराकरण के लिए मंत्री चौहान हर स्तर पर सहयोग करें।बैठक में नगर के वरिष्ठ नटवरलाल हरसोला ,गम्भीरमल राठी ,मांगीलाल दुर्गेश्वर ने कहा कि नर्मदा के जल के लिए पूरा नगर एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ेगा। बैठक में अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया, महामंत्री दिनेश आसरमा ने भी पुरजोर तरीके से नर्मदा जल राणापुर तक लाने की बात रखी।पूर्व नप उपाध्यक्ष द्वय मुकेश नागोरी,लीलेश हरसोला,पार्षद रौनक सोनी ,धन्नालाल गेहलोत,मनीष सकलेचा,राजेश पोरवाल, योगेश पोरवाल,कीर्तिश राठौड़,पंकज जागेटिया, राहुल मकवाना, दलसुख गहलोत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
मंत्री निर्मला भूरिया से गुरुवार को मिलेगा प्रतिनिधि मंडल-नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने बताया कि नर्मदा जल मुद्दे पर नगर का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया से मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल मंत्री भूरिया से नर्मदा जल राणापुर तक लाने की मांग करेगा।इसके अगले चरण में भोपाल जाकर सीएम मोहन यादव से मुलाकात की जाएगी।
