निर्दोष जीवो के आत्म कल्याण के लिए 27 आयम्बिल तप हुए

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
अभा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद मुनिसुव्रत जिनालय के द्वारा शनिवार को बकरीद के अवसर पर सकल श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ का सामूहिक आयम्बिल कार्यक्रम का आयोजन श्री चारित्र आराधना भवन में रखा गया । जिसमें कुल 27 तपस्वियों ने आयम्बिल तप किये । कार्यक्रम के लाभार्थी चंद्रसेन कटारिया,दिनेशचंद्र नाहर, नरेंद्र रतनलालजी नाहर,सज्जनलालजी कटारिया,रमेश बसंतीलालजी सालेचा परिवार थे । अनेक समाजजनों ने अपने खाने में सफेद वस्तु का त्याग रख तप की अनुमोदना की । परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने बताया कि निर्दोष जीवो की कुर्बानी देने की कु परम्परा के कारण उन जीवो के आत्म कल्याण के लिए आयोजित इस आयम्बिल में सभी ने अपना सहयोग किया । तपस्वियों को प्रभावना लाभार्थी परिवार के अलावा अभय कटारिया ,नरेंद्र पगारिया,जेपी सालेचा की और से वितरित की गई । आयम्बिल करवाने मे श्री यतीन्द्र जयंत पाठशाला के बच्चो के सहित दिलीप सालेचा,हितेश जैन,जेपी सालेचा,कल्पेश जैन,प्रवीण नाहर आदि ने अपनी सेवाएं दी ।
