गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल की श्रद्धा ने प्राप्त किए 93 प्रतिशत अंक

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
इस वर्ष 2025 एम.पी. बोर्ड कक्षा 10 वी का रिजल्ट घोषित हुआ । गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल प्राचार्या सोनाली जैन ने बताया की संस्था गोल्डन फ्यूचर हाईस्कूल रानापुर में कक्षा 10 वी परीक्षा में कुल 49 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहें, 15 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में रहे और 4 विद्यार्थी फेल हुए। जिसमें श्रद्धा धर्मेश माली प्रथम स्थान पर रही 93% अर्जित किये एवं रानापुर तहसील में भी प्रथम स्थान पर रही है। द्वितीय स्थान पर अंकिता खुमानसिंह बिलवाल 90% अर्जित किये। एवं तृतीय स्थान पर मुदस्सर मुज्जमिल हुसैन रहे जिन्होंने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किये । गोल्डन फ्यूचर हाई स्कूल का रिजल्ट 92% रहा। संस्था प्राचार्या सोनाली जैन ने सभी विद्यार्थियो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है!
