ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
श्वेतांबर जैन समाज के गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय नित्यसेन सुरीश्ववर जी मसा का अपनी जन्म एवं दीक्षा स्थली आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।नगर के जैन अजैन सभी समाजों ने आचार्य श्री की बढ़चढ़कर अगवानी की। पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वरजी जी के पट्टधर धर्म दिवाकर राणापुर के गौरव गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसुरीश्वर जी आदि मुनिमंडल का रानापुर नगर प्रवेश करने पर श्री श्वेताम्बर सकल जैन श्री संघ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । सर्व प्रथम आचार्य श्री की अगवानी श्री संघ के अध्यक्ष द्वय दिलीप सकलेचा एवं चंद्रसेन कटारिया इंद्रप्रस्थ रिसॉर्ट पर की । राणापुर नगर की और से नप अध्यक्ष दीपमाला नलवाया,दिलीप नलवाया ने अगवानी की ।

गौशाला में नवनिर्मित शेड का हुआ लोकार्पण
गच्छाधिपति की प्रेरणा से नगर की राज राजेंद्र गोपाल गौशाला में नवनिर्मित शेड्स का लोकार्पण हुआ।इसमें गायों को रखा जाएगा।पहले शेड के लाभार्थी लक्ष्मीकांत सोनी तथा दूसरे शेड के लाभार्थी जैन श्री संघ पारा है।पहले शेड का लोकार्पण सोनी परिवार ने दीप प्रज्वलन कर शेड का गेट खोलकर किया।जबकि दूसरे शेड का लोकार्पण पारा श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा,सुभाषचंद्र कांकरिया, राजेन्द्र पगारिया आदि ने किया।इस अवसर पर गौशाला समिति के पंडित हरिओम दवे,गोपालकृष्ण हरसोला,हितेश जैन निखिल पंड्या सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

नगर में निकला भव्य चल समारोह

इंद्रप्रस्थ रिसॉर्ट से भव्य चल समारोह जनता बैंड के मधुर भक्ति गीतों ,गुरुदेव के जयकारों के साथ नाचते झूमते निकला। श्रीसंघ के पुरुषों ने सिर पर साफे बांधे वहीं महिलाएं लाल साड़ी में शामिल हुई । महिला परिषद की महिलाओ ने सिर पर कलश के साथ कतार बद्ध रूप से जुलूस को सुशोभित किया । पूज्य आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर जी के समक्ष समाज के समस्त घरों के अलावा अनेक अज़ैन घरों से अक्षत एवं श्रीफल से गहुली की गई ।चल समारोह पूरे नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए सभास्थल श्री राजेंद्र भवन पहुंचा । इस बीच आचार्यंश्री एवं मुनिमंडल ने श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री सुविधिनाथ मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। राजेंद्र भवन में सामूहिक गुरुवंदन अर्पित सियाल ने करवाया । आचार्य श्री का मंगलाचरण हुआ । गुरुदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन श्रीसंघ के वरिष्ठ इंदरमल कटारिया, मदनलाल नाहर, रमेशचंद्र नाहर , शांतिलाल बी सकलेचा व राजेंद्र सियाल ने किया। जिसके बाद आचार्य श्री को कांबली ओढ़ाने का चढ़ावा हुआ ।जिसका लाभ मोहनलाल रतिचन्द नाहर परिवार ने लिया । स्वागत उद्बोधन श्रीसंघ के अध्यक्षद्वय दिलीप सकलेचा एवं चंद्रसेन कटारिया ने दिया । आचार्य श्री नित्यसेनसुरीश्वर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में घुलना सीखो लेकिन दूध में शक्कर के समान । दूध में पानी और दूध में घी के रूप में घुलोगे तो अलग हो जाओगे । मुनिराज विद्वतरत्न जी ने अपने प्रवचन रानापुर की भक्ति की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि पूरे रास्ते जैन हो या अजैन हर व्यक्ति के मन में रानापुर के रत्न को देखने और अपना परिचय देने की ललक दिखी । रानापुर के नंदन गच्छाधिपति मुझे पूरे रास्ते अपने बीते प्रत्येक जगह के बारे बताते रहे । इतनी भक्ति और समर्पण देख निश्चित है कि राणापुर एक डंडा और एक झंडा का नगर है इसे कोई हिला नहीं सकता।प्रवेश कार्यक्रम में झाबुआ, पारा,रिंगनोद, बाग,उदयगढ़,अहमदाबाद आदि जगह से शामिल हुए । रिंगनोद एवं बाग श्री संघ ने आचार्यश्री से अपने यहां पधारने कि विनती की । श्री संघ की और से गच्छाधिपति के अहमदाबाद से बीजापुर तक के वेयावच्च लाभार्थी धार निवासी सुधीर कुमार पावेचा का बहुमान किया गया।बहुमान दिलीप सकलेचा, प्रदीप भंसाली,विक्की सकलेचा, चंद्रसेन कटारिया,जितेन्द्र कटारिया,दिलीप सालेचा ,जितेंद्र सालेचा आदि ने किया।
। कांबली ओढ़ाने के लाभार्थी नाहर परिवार का बहुमान श्री संघ अध्यक्ष द्वय ने किया । कार्यक्रम का संचालन कमलेश नाहर ने किया । सुबह की नवकारसी शांताबाई भेरूलालजी श्रीश्रीमाल कुंदनपुर वाले की और से थी । श्री संघ की और स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया ।आभार राजेंद्र सियाल ने व्यक्त किया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.