ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
झाबुआ जिले का पारंपरिक प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव का मेला राणापुर में शनिवार को लगा । गुजरी मैदान में लगे भगोरिया मेले में झूले चकरी,मौत का कुआं ,आकाश झूले ,आदि आकर्षक का केंद्र रहे । बड़ी संख्या में ग्रामीण जन इस भगोरिया में उमड़े । नए फैशनदार कपड़े पहने युवक ,नव श्रृंगार किए हुए युवतियां और ढोल मांदल पर झूमते ग्रामीण से पूरा मेला क्षेत्र खचाखच भरा हुआ था । राजनैतिक दलों ने भी इस भगोरिया में लाभ लिया और अपने अपने पार्टी के झंडों के साथ भाजपा और कांग्रेस ने बड़ी गैर निकाली। कांग्रेस की गैर में वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया क्षेत्रीय विधायक विक्रांत भूरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश डामोर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गाहरी सहित अनेक स्थानीय नेता,सरपंच,जनपद प्रतिनिधि तड़वी आदि शामिल हुए । वहीं भाजपा की गैर में भाजपा के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया नगर परिषद राणापुर के अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया, सोम सिंह सोलंकी, मनोहर सेठिया, दिलीप नलवाया, मंडल राणापुर के अध्यक्ष कमलेश नायक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक,राजेंद्र उपाध्याय सहित अनेक पार्टी के पदाधिकारी राणापुर नगर परिषद के पार्षद गण, पंच, सरपंच, जनपद के सदस्य आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए । दोनों ही पार्टियों की गैर गुजरी मैदान से होते हुए पुराना बस स्टैंड से गुजरते हुए अपने-अपने यथा स्थान पर समाप्त हुई । दोनों ही पार्टियों की गैर में बड़ी संख्या में ढोल मांदल शामिल हुए । प्रशासन के द्वारा भी पूरे भगोरिया क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ।जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही थी । नगर परिषद के द्वारा जगह-जगह पीने के पानी के प्याऊ लगाए गए थे । मेला क्षेत्र में जहां भारी भीड़ उमड़ी वहीं नगरी क्षेत्र में दोपहर तक बाजार सुनसान दिखाई दिए गए । और व्यापार को लेकर व्यापारियों में उदासी देखी गई ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.